पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खड़गपुर में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

हवेली खड़गपुर. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खड़गपुर में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा मौजुद थे. प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को आम जनता के लिए भारी बोझ बताया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई चरम पर है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है. मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, आइटी सेल के जिलाध्यक्ष विशाल चौरसिया, धीरज कुमार, अंकुश कुमार, जालो सिंह, संजय मांझी, रेवन दास सहित अन्य ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि जबतक आम जनता को राहत नहीं मिलती है, तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और वृद्धि की गई कीमतों को कम करने की मांग की गयी. ताकि आमलोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >