मुंगेर जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. इसके तहत 5 से 8 जनवरी तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों सहित कोचिंग संस्थानों में आठवीं तक के सभी कक्षाएं स्थगित रहेगी. जबकि कक्षा आठवीं से ऊपर तक के कक्षाओं को पूरी एहतियात के साथ सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित कराया जायेगा. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 12 बजे से 2 बजे के बीच संचालित होगा. जिसमें सिर्फ वहां नामांकित बच्चों को पूरे एहतियात एवं सुरक्षा के साथ पके हुए भोजन उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
