– मुंगेर सदर प्रखंड व सदर अस्पताल की उपलब्धि केवल 64 प्रतिशत
– अबतक कुल 9.93 लाख लाभुकों में मात्र 4.91 लाख का ही बन पाया है आयुष्मान कार्डमुंगेर
सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दो साल पहले ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ दिया है. जिसमें साल 2011 की जनगणना में शामिल लाभुकों के साथ राशन कार्डधारियों का भी आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाना है. लेकिन आयुष्मान कार्ड निर्माण में मुंगेर पूरी तरह पिछड़ गया है. हाल यह है कि जिले में अबतक 9.93 लाख लाभुकों में से मात्र 4.91 लाख लाभुकों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है. जो कुल लक्ष्य का मात्र 49 प्रतिशत ही उपलब्धि है. जबकि जिले में सालों बाद भी 5.02 लाख लाभुक अबतक योजना से वंचित हैं.अबतक मात्र 4.91 लाख का ही बन पाया है कार्ड
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 9 लाख 93 हजार 012 लाभुक हैं. इनमें अबतक कुल 4 लाख 91 हजार 002 लाभुकों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है. जबकि अबतक कुल 5 लाख 02 हजार 010 लाभुक आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित हैं. अब ऐसे में जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्य को समझा जा सकता है. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को एक साथ जोड़ने के दो साल बाद भी मुंगेर जिले की उपलब्धि मात्र 49 प्रतिशत ही है.मुंगेर सदर को छोड़कर शेष की उपलब्धि
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में मुंगेर जिला पूरी तरह पिछड़ गया है. हाल यह है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ जुड़ने के बाद अब राशनकार्ड धारक अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इसके लिये जनवितरण प्रणाली केंद्रों पर लगातार शिविर तक लगाया जा रहा है. इसके बावजूद अबतक जिले में 5.02 लाख लाभुक योजना के लाभ से वंचित हैं. हद तो यह है कि जिले के 9 प्रखंडों में मात्र मुंगेर सदर की उपलब्धि ही 64 प्रतिशत है. जबकि शेष प्रखंडों की उपलब्धि 35 से 53 प्रतिशत के बीच ही है.कहती है जिला समन्वयक
आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण लोगों का कार्ड बनाने में परेशानी होती है. कई बार राशन कार्ड और आधारकार्ड में नाम अलग होता है. जिससे परेशानी होती है. हलांकि समय-समय पर शिविर लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है.———————————–
बॉक्स————————————
जिले में प्रखंडवार आयुष्मान कार्ड
प्रखंड लक्ष्य कार्ड बना वंचित प्रतिशत
असरगंज 63,515 33,459 30,056 53बरियारपुर 89,098 33,856 55,242 33
धरहरा 98,400 36,326 62,074 37जमालपुर 1,13,696 58,961 54,961 52
खड़गपुर 1,65,160 68,928 96,232 42मुंगेर सदर 2,31,745 1,46,955 84,790 64
संग्रामपुर 80,860 41,350 39,510 51तारापुर 90,505 44,873 45,632 49
टेटियाबंबर 60,033 26,294 33,739 44