शेरपुर बगीचा से 439.89 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सोमवार की मध्य रात्रि में टीम ने शेरपुर बगीचा में छापेमारी करने पहुंची.

मुंगेर वासुदेवपुर थाना पुलिस ने शेरपुर के पटवन स्थित बगीचा से 439.89 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. जो बाहर से मंगा कर यहां डंप किया गया था और वहां से शराब को निर्धारित स्थलों पर भेजा जा रहा था. मौके पर से पुलिस ने शेरपुर निवासी तस्कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. जो पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है. बताया जाता है कि वासुदेवपुर थाना पुलिस को सोमवार की मध्य रात्रि में सूचना मिली कि बाहर से भारी मात्रा में शराब मंगा कर शेरपुर के पटवन स्थित बगीचा में डंप किया गया है. जिसकी ढुलाई कर निर्धारित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसमें वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं पुलिस बलों को शामिल किया गया. सोमवार की मध्य रात्रि में टीम ने शेरपुर बगीचा में छापेमारी करने पहुंची. पुलिस और टॉर्च की लाइट को देखकर कुछ लोग भागने लगे. पुलिस बलों ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. जबकि अन्य व्यक्ति अंधेरा और खेत व झाड़ी का फायदा उठा कर भाग निकला. पुलिस ने मौके पर से लगभग 50 कार्टून विदेशी शराब पकड़ा. जिसमें विभिन्न ब्रांड के विभिन्न साइज की विदेशी शराब की बोतल थी. जिसमें कुल 439.89 लीटर विदेशी शराब थी. गिरफ्तार तस्कर शेरपुर निवासी मुकेश यादव का पुत्र राहुल कुमार है. एसडीपीओ सदर ने बताया कि इसको लेकर वासुदेवपुर थाना में संसोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >