मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रविवार को मुंगेर में होने और इस दौरान सिविल सर्जन द्वारा बार-बार फोन किये जाने के बावजूद सरकारी फोन न उठाने को लेकर संग्रामपुर और बरियारपुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण पूछा है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कार्यक्रम को लेकर मुंगेर जिले में थे. इस दौरान उनके द्वारा किसी कार्य को लेकर बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार तथा संग्रामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सितांशु शेखर राय को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन दोनों ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उनका फोन नहीं उठाया गया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जिले में होने के बावजूद इस प्रकार का कार्य प्रशासनिक असक्षमता को दर्शाता है. जिसे लेकर दोनों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछते हुये 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही और प्रशासनिक असक्षमता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
संग्रामपुर व बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने कार्यक्रम को लेकर मुंगेर जिले में थे.
