विद्युत की अनियमित आपूर्ति को लेकर सपा ने दिया आंदोलन की चेतावनी

जिले का हर विभाग हाथी का सफेद दांत बनकर रह गया है.

मुंगेर मुंगेर-जमालपुर में विद्युत की अनियमित आपूर्ति, बढ़ते अपराध, युवाओं मे सुखे नशे का बढ़ते प्रचलन, रसोई गैस की किल्लत सहित कई अहम सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी ने आंदोलन की चेतावली दी है. समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को शहर के बेलन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आंदोलन की रूप रेखा तय की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार चाहे जदयू-भाजपा की हो या फिर भाजपा-जदयू की, मुंगेर की उपेक्षाएं मुंगेर की नियति बन गई है. बिजली की अनियमित आपूर्ति, बढ़ते अपराध, युवाओं मे स्मैक का बढता प्रभाव सहित कई ऐसे सवाल है, जिस पर शासन प्रशासन मौन है. जिले का हर विभाग हाथी का सफेद दांत बनकर रह गया है. जिसे लेकर आम आदमी को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना होगा. उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऐसा आभास होने लगा है कि मुंगेर और जमालपुर को अब उपेक्षा का दंश झेलना होगा. जिसके पुरजोर विरोध की आवश्यकता है. बैठक में मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम, प्रवक्ता गणेश पोद्दार, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, गोपाल वर्मा, गौरव यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >