महिला आरक्षण बिल 2023 की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला

महिलाओं को उनका उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है.

मुंगेर महिला आरक्षण बिल 2023 को जल्द पारित कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही शहर के इंदिरा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लंबे समय से लंबित रखा गया है, जिससे महिलाओं को उनका उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं और इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है. केवल राजनीतिक लाभ के लिए इसे टालती रही है. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर कार्यक्रम संयोजक सायरा बानो, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रो देवराज सुमन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू, डॉ. सुरेश कुमार, दीपक कुमार पासवान, राकेश मंडल, बीडी चौरसिआ, मो फैयाज आलम, शकील, मुमताज नाज, सुषमा देवी, विभा देवी, मंजू ठाकुर, शाहिना, नरगिस, मुमताज सहित अन्य मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >