अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती के साथ चलायें अभियान, रूकावट करने पर करें एफआइआर : डीएम

नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता एवं सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे.

मुंगेर नगर निकायों के साथ जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बैठक की और शहरी विकास के कार्यों और अतिक्रमण की समीक्षा की. उन्होंने सभी नगर निकायों को आदेश दिया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाये और रूकावट डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये. मौके पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता एवं सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे. उन्होंने सभी नगर निकाय अंतर्गत किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई करें और चालान सहित दंडात्मक कार्रवाई करें. यदि कोई रूकावट अथवा समस्या उत्पन्न करने का प्रयास करे तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करें. राजा बाजार के निर्माण को लेकर डीएम ने वहां के सभी दुकानदारों से बात करने तथा सर्वे कराकर उसे एक सप्ताह के अंदर खाली कराते हुए उसके निर्माण कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिया. उन्होंने कौड़ा मैदान स्थित गढ़ैया मार्केट निर्माण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये. चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक सहित अन्य चौक-चैराहों के साथ ही पॉर्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें. नगर निकाय के तहत बनने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन नगर निकाय में स्थल चिन्हित है, वहां निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करें. जहां स्थल चिन्हित नहीं है, वहां स्थल चयन करें. 15 दिनों के अंदर इस पर कार्रवाई करें. डीएम को गौशाला निर्माण के संबंध में बताया गया कि एक सप्ताह में बोर्ड की बैठक करते हुए इस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी. समग्र शहरी विकास योजना के तहत सभी नगर निकायों को सम्राट अशोक भवन बनाने के निर्देश दिया. वेंडिग जोन निर्माण पर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >