मुंगेर. महिला एवं बाल विकास निगम मुंगेर की ओर से गुरुवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रचार प्रसार के लिए रथ निकला गया. रथ को समाहरणालय से आइसीडीएस की डीपीओ रेखा कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीपीओ ने कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक रथ है. जिसके माध्यम से जिले के प्रत्येक प्रखंडों के हाट बाजारों, वार्ड, गांव, पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा. इस योजना का उद्देश्य किशोरियों के अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है. साथ ही बाल लिंगानुपात में सुधार लाना एवं बालिकाओं के प्रति लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाना है. पहले दिन रथ सदर प्रखंड, नगर निगम क्षेत्र में घूम-घूम कर आम लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया. अगले 10 दिनों तक यह रथ घूमघूम कर आम लोगों में जागरूकता लाने का काम करेंगी. मौके पर मिशन शक्ति के जिला समन्वयक शालीग्राम प्रसाद, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ मनोज कुमार मंडल, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक शिप्रा कुमारी, पारा मेडिकल पर्सन पूजा कुमारी, सीडीपीओ सदर, ग्रामीण सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
