गार्डासिल वैक्सीन को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान

महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गार्डासिल वैक्सीनेशन के लिये जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

मुंगेर. महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गार्डासिल वैक्सीनेशन के लिये जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर प्रतिदिन जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कैंप मोड में गार्डासिल वैक्सीन दिया जा रहा है. इसके लिये विभाग द्वारा प्रतिदिन कम से कम 100 किशोरियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य दिया गया है. शनिवार को भी जिले में कुल 14 आयु वर्ग से अधिक और 15 से कम आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीन दिया गया. उन्होंने बताया कि गार्डासिल वैक्सीन से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाती है. ऐसे में अभिभावक अपने किशोरियों को अवश्य टीका लगवायें. उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्रों में इस वैक्सीन का मूल्य 3,500 रुपये है, जबकि सरकार इसे मुफ्त दे रही है. इस वैक्सीन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है. उन्होंने कहा कि 9 से 14 आयु वर्ग की वैसी किशोरियां, जिन्हें पूर्व में सरवावैक का पहला डोज दिया गया था, वैसे किशोरियां भी सदर अस्पताल या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना दूसरा डोज अवश्य लें, ताकि निर्धारित डोज पूरा हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >