कुएं में मिला किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता, सनसनी

जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के ठाडा गांव में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया

टेटिया बंबर के ठाडा गांव की घटना, एक दिन पहले परिजनों ने दर्ज कराया का गुमशुदगी का मामला मुंगेर. जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के ठाडा गांव में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान गांव के ही राजीव सिंह की पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि पल्लवी मंगलवार रात से घर से लापता थी. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर बुधवार को टेटिया बंबर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके घर से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में स्थित एक कुएं में शव को उपलाता देखा. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसकी जानकारी टेटिया बंबर थाना पुलिस को भी दी गयी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थाना प्रभारी दिनेश राम व गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार भी मौके पर पहुंचे. मामले की गहराई से जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता ली जा रही है. डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. बताया जाता है कि पल्लवी दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. उसकी मां आशा कार्यकर्ता है, जबकि पिता किसान और समाजसेवी हैं. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >