एनडीए को अटूट बताने वाले जिलाध्यक्ष को लोजपा ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

लोक जनशक्ति पार्टी के मुंगेर के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को एनडीए गठबंधन को अटूट बतना भारी पड़ गया है. पार्टी ने मीडिया में दिये उनके बयान को अनुशासनहीनता माना है.

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के मुंगेर के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को एनडीए गठबंधन को अटूट बतना भारी पड़ गया है. पार्टी ने मीडिया में दिये उनके बयान को अनुशासनहीनता माना है. भारती को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. लोजपा के बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफी ने बताया कि पार्टी के मुंगेर के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने और राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है.

Posted By – Rajat Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >