Bihar News: मुंगेर में तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर किशोर की मौत, सड़क जाम, तीन दिनों में दूसरी घटना…

Bihar Accident News: मुंगेर में हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के बनारसी बासा मुसहरी के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने एक किशोर को कुचल दिया जिसमें बालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह की है.

Bihar Accident News: मुंगेर में हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के बनारसी बासा मुसहरी के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने एक किशोर को कुचल दिया जिसमें बालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह की है. इधर गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग को बनारसी बासा के समीप जाम कर दिया है. जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.

शामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना से जुड़ी जानकारी ले रही है. साथ ही सड़क जाम नहीं करने को लेकर ग्रामीण और परिजनों को समझाया जा रहा है. लेकिन, परिजन समझने को तैयार नहीं हैं. परिजन और ग्रामीण तेज रफ्तार हाइवा पर अंकुश लगाने और बार-बार ऐसी दुर्घटना को लेकर नाराजगी जता रहे है.

मृतक की पहचान भागवत कुमार के रूप में की गई है. बालक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बीते तीन दिन के अंदर इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत की यह दूसरी घटना बताई जा रही है.

Also Read: औरंगाबाद में तलाब में डूबने से हुई युवक की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा…

मुंगेर में पड़ोसी के हमले से घायल वृद्ध की मौत

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फुलकिया गांव में पिछले दिनों पड़ोसी के हमले में घायल 72 वर्षीय वृद्ध कारेलाल चौधरी की सोमवार को मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि मृतक के भतीजे के बयान पर पड़ोसी मां-बेटे सहित तीन के खिलाफ बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

24 अगस्त को घटी थी मारपीट की घटना

बताया जाता है कि फुलकिया गांव निवासी मृत्युंजय चौधरी की पत्नी विमला देवी और जयराम चौधरी की पत्नी मीरा देवी मध्य विद्यालय फुलकिया में रसोईया के रूप में तैनात है. 24 अगस्त को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद मीरा देवी ने अपने पुत्र राहुल कुमार चौधरी को घटना की जानकारी दी.

जिस पर राहुल कुमार चौधरी ने स्कूल पहुंच कर विमला देवी की बुरी तरह से पिटाई कर दिया. जिसमें वह घायल हो गयी थी. जिसे बरियारपुर थाना की डायल-112 की टीम ने मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया गया. विमला देवी के बयान पर बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें राहुल व उसकी मां सहित अन्य को नामजद किया था.

 हिमंत ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस और चीन के बीच MOU हुआ है साइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >