आरआरबी लेवल-1 परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, भागलपुर-किऊल के बीच 16 ट्रिप परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

Railway News : रेलवे ने आरआरबी लेवल-1 सीबीटी परीक्षा को देखते हुए भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह विशेष ट्रेन 16 दिनों तक संचालित होगी, जिससे परीक्षा अभ्यर्थियों और आम यात्रियों दोनों को सुविधा मिलेगी.

Railway News : पूर्व रेलवे ने आरआरबी लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी.

16 दिनों तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 03409 अप भागलपुर–किऊल परीक्षा अनारक्षित विशेष ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को कुल 16 ट्रिप संचालित होगी. यह ट्रेन भागलपुर से प्रस्थान कर उसी दिन रात 10:30 बजे किऊल पहुंचेगी.

किऊल से भी मिलेगी विशेष ट्रेन की सुविधा

इसी प्रकार 03410 डाउन किऊल–भागलपुर परीक्षा अनारक्षित विशेष ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को कुल 16 ट्रिप संचालित की जाएगी. यह ट्रेन किऊल से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

जमालपुर सहित सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने बताया कि परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन दोनों दिशाओं में जमालपुर सहित मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इससे रास्ते के विभिन्न स्टेशनों से परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी.

परीक्षा अवधि में भीड़ होगी नियंत्रित

रेलवे का मानना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन से परीक्षा अवधि के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम होगा और अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >