ट्रेन संख्या 03407/03408 अप/डाउन भागलपुर-कटिहार- भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब मौजूदा मार्ग, समय सारणी और स्टॉपेज के साथ 22 जून तक जारी रहेगा. रेलवे ने पहले इस ट्रेन को 4 जून तक ही चलाने का निर्णय लिया था. नई जानकारी में बताया गया है कि दक्षिण एवं उत्तर पूर्व बिहार के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का परिचालन 22 जून तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है. जिसको लेकर रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
10 से 16 जून के बीच नवगछिया तक ही चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन को 10 जून से 16 जून तक भागलपुर से नवगछिया के बीच ही चलाया जायेगा और यह कटिहार नहीं जायेगी. रेलवे ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण रेल संपर्क सेवा मूल रूप से उस समय प्रारंभ की गई थी, जब विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगा नदी पर सड़क संपर्क बुरी तरह बाधित हो गया था. जिससे भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के बीच सीधे सड़क यातायात पर पूर्णत: प्रभाव पड़ा था. दैनिक यात्रियों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों एवं स्थानीय किसानों को हो रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भागलपुर एवं कटिहार के बीच यह अनारक्षित विशेष सेवा प्रारंभ की गई थी. जिसे पूर्व में 4 जून तक ही संचालित करने का निर्णय लिया गया था. बता दें कि यह ट्रेन जमालपुर नहीं आती है और रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर के रास्ते कटिहार चली जाती है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.