कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज निपटा लें अपना काम

भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि 27,28,29 को त्यौहार, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी है.

प्रतिनिधि, मुंगेर अगर आपका खाता बैंक में है और आप ऑनलाइन सेवा प्राप्त नहीं करते हैं, तो गुरुवार को बैंक का कामकाज निपटा ले. क्योंकि शुक्रवार से तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे. बताया जाता है कि 27 मार्च को राम नवमी को जहां बैंक बंद रहेगा. वहीं 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार की बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस बार 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक में अवकाश रहेगा. ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा. मार्च में अब 2 दिन बैंक की सेवा मिल पायेगी. मार्च क्लोजिंग के एक दिन पहले 30 मार्च को बैंक खुली रहेगी और कामकाज चालू रहेगा. लेकिन तीन दिनों की बंदी के बाद मात्र एक दिन 30 को बैंक में काफी भीड़ रहेगी. भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि 27,28,29 को त्यौहार, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी है. 30 मार्च को बैंक खुला हुआ है. जबकि 31 मार्च को मार्च क्लोजिंग का कार्य को लेकर बैंक में आम उभोक्ता के लिए काम काज ठप रहेगा. लेकिन सरकारी काम-काज होगा. 1 अप्रैल को भी बैंक बंद रहेगा. क्योंकि इस दिन बैंक के इंटरनल साफ्टवेयर का काम होगा. ऑनलाइन सेवाओं की लेना होगा मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >