सदर अस्पताल के न्यू मॉर्चरी हाउस में चोरी की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार

सुरक्षा गार्ड एजेंसी के सुपरवाइजर भीम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई

– ताला तोड़कर सामान की चोरी कर रहे थे चोर

मुंगेर.

मुंगेर सदर अस्पताल परिसर के न्यू मॉर्चरी हाउस के पिछले हिस्से का ताला तोड़कर अंदर घुसे दो युवकों को सुरक्षा गार्डों ने गुरुवार को चोरी करते रंगे हाथ पकडा. पकड़े गये आरोपितों की पहचान किला मुशहरी निवासी रंजीत कुमार व लालदरवाजा पुरानी रेलवे स्टेशन निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है.

गार्ड को देखकर चोर भागने का कर रहे थे प्रयास

बताया जा रहा है कि दोनों न्यू मॉर्चरी हाउस के पीछे का ताला तोड़कर चोरी की नीयत से अंदर प्रवेश किया था. कई सामान चोरी कर बाहर भी निकाल लिया. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों की नजर उन चोरों पर पड़ गयी. गार्ड को देखकर चोर भागने का प्रयास किया. लेकिन सुरक्षा गार्ड ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया. सूचना मिलते ही अन्य सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर भी वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ कर गार्ड रूम में लाकर बंद कर दिया. सुरक्षा गार्ड एजेंसी के सुपरवाइजर भीम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई. दोनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जा रहा है. गौरतलब है कि सदर अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रही है. अस्पताल के विभिन्न हिस्सों से कई बार सामान चोरी होने की शिकायतें मिली हैं. पूर्व में भी कई चोर पकड़े जा चुके हैं. बावजूद घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >