MUNGER मुआवजे की मांग पर फूटा गुस्सा, मृतकों की परिजनों ने मुंगेर-भागलपुर मार्ग को किया जाम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कतपुर मोड़ के समीप एनएच-80 को मुंगेर- भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को मृतक राजा मंडल के स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कतपुर मोड़ के समीप एनएच-80 को मुंगेर- भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को मृतक राजा मंडल के स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . स्वजनों का कहना है मृतक के अंतिम संस्कार के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी जाने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए.मुआवजे की मांग को लेकर स्वजन सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर तेलिया तालाब के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया था. इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई थी. जिसमें कांतपुर का राजा मंडल भी शामिल था.सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल,नयारामनगर सहित पुलिस पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >