बंगाल व असम में होने वाले चुनाव को लेकर रेल पुलिस अलर्ट : रेल एसपी

आने वाले कुछ दिनों में बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होना तय है. इसे देखते हुए रेल जिला जमालपुर के सभी रेल थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

जमालपुर. आने वाले कुछ दिनों में बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होना तय है. इसे देखते हुए रेल जिला जमालपुर के सभी रेल थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्हें अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. यह बातें रविवार को रेल पुलिस जमालपुर के मुख्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने कही.

उन्होंने कहा कि बंगाल से बिहार की सीमा सटती है, इसलिए बंगाल आने-जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखें. इन ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलायें. अपराध गोष्ठी में जहर खुरानी के कांडों पर नियंत्रण के लिए 10 वर्षों के आरोपित अभियुक्तों को सत्यापन करने व थाना अभिलेख में संधारित करने के साथ उसकी तस्वीर सभी स्थानों पर चिपक कर नशा खुरानी से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी रेल थानाध्यक्ष कांड व गवाह से संबंधित लंबित वारंट, कुर्की का प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करें. लावारिस सामानों की बरामदगी के मामलों में लावारिस सामान के स्वामी की पहचान कर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए दर्पण पोर्टल पर प्रतिवेदित सभी कांडों का समय पर प्रविष्टि करें. बाहर राज्य और जिला से प्राप्त शून्य प्राथमिक को 48 घंटा के अंदर दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त बरामद व विमुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने, सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत क्रियान्वित सभी बिंदुओं पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया.

5.82 लाख नगद व हथियार मार्च में हुये बरामद

रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मार्च महीने के दौरान विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत कुल 71 मोबाइल 5.82 लख रुपए नगद, एक पिस्टल, 18 राउंड जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन, देसी कट्टा, तीन स्टील का रामपुरी चाकू, एक सैमसंग टैब व भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात की बरामद की की गयी. इसके साथ ही मध्य निषेध अधिनियम के तहत कुल 9 कांड प्रतिवेदन किए गए. जिसमें लगभग 174 लीटर विदेशी व 55 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इसमें कुल 6 आरोपितों को गिरफ्तार कियागया. व दो आरोपितों को रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किया गया. पिछले महीने एक कुर्की जब्ती का निष्पादन किया गया, जबकि जमालपुर रेल जिला अंतर्गत कांड में कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी, किऊल के उपाधीक्षक एजाज हाफिज मनी, जमालपुर के रेल अंचल निरीक्षक उमेश प्रसाद, झाझा के अंचल निरीक्षक प्रमिला, मुख्यालय के डीसीबी प्रभारी इंतखाब अहमद, महेंद्र प्रसाद यादव, नसीम अहमद, मधुसूदन पासवान, वृंद कुमार, ब्रिज बल्लभ प्रसाद निराला, सरवन कुमार, अजीत कुमार, शिव शंकर कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >