महिला बंध्याकरण में 3,640 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1,306 रही उपलब्धि, पुरुष नसंबदी में लक्ष्य 315 के विरुद्ध मात्र 23
मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग मुंगेर परिवार नियोजन कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रहा है. हाल यह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित चार परिवार नियोजन पखवाड़ा में मुंगेर अपने लक्ष्य से पूरी तरह पिछड़ गया है. इस दौरान 3,640 महिला बंध्याकरण लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1,306 और पुरुष नसंबदी में 315 लक्ष्य में मात्र 23 उपलब्धि रही.स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कुल चार बार परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाता है. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी चार पखवाड़ा आयोजित किये गये. इसमें पहला पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई 2025, दूसरा 8 से 20 सितंबर 2025, तीसरा पखवाड़ा 28 नवंबर से 12 दिसबंर 2025 व चौथा परिवार नियोजन पखवाड़ा 6 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया. वहीं इन चार पखवाड़ा के दौरान जिले का कुल लक्ष्य 3,9,55 महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी का था. इसमें 3,640 महिला बंध्याकरण और 315 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन पूरे वित्तीय वर्ष में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग कुल 1,329 महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी ही कर पाया. इसमें जहां महिला बंध्याकरण की उपलब्धि कुल 3,640 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1,306 रहा. वहीं पुरुष नसबंदी की उपलब्धि कुल 315 लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 23 रहा.
पुरुष नसबंदी में उपलब्धि चिंताजनक
वैसे तो परिवार नियोजन पखवाड़ा में मुंगेर के सभी 9 प्रखंडों की स्थिति लक्ष्य से काफी पीछे है, लेकिन बरियारपुर, सदर प्रखंड और संग्रामपुर में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं हो पाया, जबकि अन्य प्रखंड भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1 से 2 प्रतिशत तक ही उपलब्धि पूरे वित्तीय वर्ष में हासिल कर पाये. परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान बंध्याकरण व नसबंदी के लिये करीब 12 चिकित्सकों को इंपैनल किया गया है. बावजूद जिले में स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों में कोई खास इजाफा नहीं हो पाया है. इस कारण परिवार नियोजन कार्यक्रम में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग लगातार पिछड़ रहा है.
——————————————-पूरे वित्तीय वर्ष में प्रखंडवार उपलब्धि
प्रखंड महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदीअसरगंज 68 1
बरियारपुर 88 0हवेली खड़गपुर 216 8
धरहरा 145 4जमालपुर 146 1
सदर प्रखंड 141 0तारापुर 134 3
संग्रामपुर 60 0टेटियाबंबर 76 2
सदर अस्पताल 219 4