पूरबसराय थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकीमुंगेर. एक ओर पूरे देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी मची हुई है. वहीं दूसरी ओर मुंगेर के प्रसिद्ध आरडी एंड डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने भरा हुआ 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली. इसे लेकर विभागाध्यक्ष द्वारा पूरबसराय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि, कॉलेज से हुए गैस सिलिंडर की चोरी ने अब कॉलेज की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
मामले को लेकर डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सूरज कोनार द्वारा पूरबसराय थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें कहा गया है कि कॉलेज के रसायनशास्त्र विज्ञान विभाग प्रयोगशाला, जो भूतल पर संचालित होता है. वहां पूर्व से 19 किलोग्राम का कुल 9 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर प्रयोगशाला कार्य के लिये रखा था. 3 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे जब वह प्रयोगशाला गये तो वहां से 7 गैस सिलिंडर गायब था. आसपास में छानबीन करने के बाद सिलिंडर नहीं मिला. ऐसे में संदेह है कि अज्ञात चोरों द्वारा 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली गयी है. वहीं मामले को लेकर पूरबसराय में कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है. बताया गया कि सभी गैस सिलिंडर भरा हुआ था.डीजे कॉलेज के कैमेस्ट्री लैब से सात कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी
एक ओर पूरे देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी मची हुई है. वहीं दूसरी ओर मुंगेर के प्रसिद्ध आरडी एंड डीजे कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने भरा हुआ 7 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की चोरी कर ली.
