स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये एडमिट कार्ड जारी, 16 जनवरी से होगी परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 जनवरी से आरंभ होने वाले सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 जनवरी से आरंभ होने वाले सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वहीं उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 16 जनवरी से ली जायेगी. जो 29 जनवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. परीक्षा के लिये कुल 28 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर एमजेसी व एमआइसी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जबकि एमडीसी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. वहीं परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >