25 जून से एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में नामांकन

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू ने दी जानकारी

मुंगेर. एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 स्नातक सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 स्नातक सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 25 जून से आरंभ कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 तथा 6 में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को 25 जून से 5 जुलाई के बीच समय दिया जायेगा. इस दौरान उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं.

आज से भरें स्नातक पार्ट-1 व 2 के बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा पार्ट-2 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 13 जून से भरायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट- 2 बैकलॉग के विद्यार्थियों को 13 से 18 जून तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. जबकि 19 से 21 जून तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के विद्यार्थियों को 13 से 16 जून तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. जबकि 17 और 18 जून तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं दोनों सत्र के बैकलॉग विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज से दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >