बाइक सवार उचक्काें ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर हुआ फरार

मुंगेर शहर के पुरबसराय थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर शहर के पुरबसराय थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया. महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी थी. पीड़ित महिला की सूचना पर पुरबसराय पुलिस पहुंची और स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देख कर उचक्कों की पहचान करने में जुट गयी है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पूरबसराय हाजीसुभान स्थित डीएवी स्कूल के सामने गेट और सड़क पर अभिभावक व बच्चों की भीड़ लगी हुई थी. अभिभावक बच्चों को स्कूल गेट के अंदर छोड़ने में लगे थे. शास्त्रीनगर की एक महिला भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने आयी हुई थी, तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग गौशाला मोड़ की तरफ से आया और महिला के गले से सोने का चेन उड़ा ले गया. महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक मोटर साइकिल सवार उचक्का भाग निकला. पूरबसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के गले से उचक्कों ने चेन की छिनतई की है. पुलिस डीएवी स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >