घर में घुसकर की युवक की पिटाई

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव में रविवार की रात एक युवक पर असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस मामले में धोबई गांव निवासी राजेश कुमार दास ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है. राजेश का कहना है कि गांव में सामुदायिक होने के लिए बैठे थे. तभी रात्रि में ग्रामीण नीतीश कुमार दास गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. इसके बाद हम घर चले आये. इसके बाद नीतीश अपने परिजनों के साथ मेरे घर पर आये और मेरे घर को बंद कर लाठी-डंडा एवं लोहे के रॉड से प्रहार कर सिर फोड़ दिया. इससे मैं बेहोश हो गया और वहीं गिर गया. मारपीट होते देख ग्रामीण जुटे तो हमलावर फरार हो गये. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मुझे अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा. राजेश ने कहा कि ये सभी आपराधिक व मनबढू लोग हैं. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने कहा कि घायल राजेश कुमार दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें अनीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य सभी फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >