फरदा दियारा में 82 लीटर महुआ शराब बरामद

मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार फरदा दियारा में गुरुवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार फरदा दियारा में गुरुवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 82 लीटर महुआ शराब शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि फरदा दियारा में शराब निर्माण कर वहां से बड़ी खेप लेकर तस्कर गंगा पार करने की तैयारी में जुटा हुआ है. पुलिस ने तत्काल गंगा पार कर फरदा दियारा में छापेमारी की और शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसमें फरदा गांव निवासी श्रीराम चौधरी का पुत्र सुधीर चौधरी और अर्जुन कुमार का पुत्र छोटू कुमार शामिल है. जिसके पास से 82 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. दोनों के खिलाफ संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >