राशि गबन मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक पर एफआइआर

हवेली खड़गपुर : विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन करने के मामले में चार साल बाद मध्य विद्यालय गोनई के तत्कालीन प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार झा के खिलाफ बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कंचन लता के बयान पर दर्ज की गयी. जिसमें उन्होंने प्रधानाध्यापक पर 2.76 लाख […]

हवेली खड़गपुर : विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन करने के मामले में चार साल बाद मध्य विद्यालय गोनई के तत्कालीन प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार झा के खिलाफ बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कंचन लता के बयान पर दर्ज की गयी. जिसमें उन्होंने प्रधानाध्यापक पर 2.76 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि वत्तीय वर्ष 2011-12 में मध्य विद्यालय गोनई में प्रधानाध्यापक कक्ष निर्माण के लिए 2.76 लाख रुपये आवंटित किया गया था.

जिसकी निकासी बिना काम कराये ही तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा कर लिया गया. पिछले दिनों जिला पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक में यह मामला उजागर हुआ था. जिसमें इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया. डीएम के निर्देश पर सहायक अभियंता मुंगेर एवं कनीय अभियंता हवेली खड़गपुर द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर मध्य विद्यालय गोनई के तत्कालीन प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार झा द्वारा बिना काम कराये ही राशि निकासी की बात सामने आयी.

थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि गबन मामले में बीइओ कंचनलता के बयान पर प्राथमिकि दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >