लाखों के इमरजेंसी वार्ड में चुल्लू भर पानी नहीं

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नहीं की गयी है पेयजल की व्यवस्था मरीजों को परेशानी मुंगेर : सदर अस्पताल का नया इमररजेंसी वार्ड अब धीरे-धीरे परेशानियों का सबब बनता जा रहा है़ इस वार्ड का नाम भले ही इमरजेंसी रखा गया हो, किंतु यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीजों को इन दिनों खासे […]

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नहीं की गयी है पेयजल

की व्यवस्था
मरीजों को परेशानी
मुंगेर : सदर अस्पताल का नया इमररजेंसी वार्ड अब धीरे-धीरे परेशानियों का सबब बनता जा रहा है़ इस वार्ड का नाम भले ही इमरजेंसी रखा गया हो, किंतु यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीजों को इन दिनों खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ हाल यह है कि यहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है़ लाखों खर्च कर जो नया वार्ड बना वहां चुल्लू भर पानी तक नसीब नहीं है.
इमरजेंसी वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर तैयार करने में अस्पताल प्रबंधन ने लाखों रुपये खर्च किये़ किंतु यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीजों, उनके परिजन तथा स्वास्थ्य कर्मियों के परने के लिए पेयजल की व्यवस्था करना शायद अस्पताल प्रबंधन भूल गया. इतना ही नहीं मरीजों का मरहम पट्टी करने के बाद यहां पर तैनात ड्रेसरों को अपना हाथ तक धोने के लिए अस्पताल परिसर स्थित पियाऊ के पास ही जाना पड़ता है़ किसी मरीज या उनके परिजनों को यदि प्यास लग जाये तो उन्हें बाहर से बोतलबंद पानी खरीद कर लानी पड़ती है़
बोले अस्पताल उपाधीक्षक
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जल्द ही वार्ड में पेयजल की व्यवस्था कर दी जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >