सिपाही भर्ती परीक्षा में 771 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस संवर्ग की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में कुल 14 केंद्रों पर ली

मुंगेर.

केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस संवर्ग की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में कुल 14 केंद्रों पर ली. जिसमें कुल 4,790 परीक्षार्थियों में 4,019 उपस्थित व 771 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचनी आरंभ हो गयी थी. पर्षद द्वारा दिये गये गाइडलाइन के अनुसार सुबह 9.30 बजे से केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. जहां प्रवेश के दौरान उपस्थित स्टेटिक दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक के समक्ष पुलिस बल ने गहन जांच की. परीक्षा मध्याह्न 12 बजे आरंभ हुई. इस दौरान सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक द्वारा भी परीक्षार्थियों की जांच की गयी. जबकि इस दौरान उड़नदस्ता दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे. इधर परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा भी सभी केंद्रों के आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >