मुंगेर : नगर निगम की लापरवाही के कारण होली जैसे त्योहार में भी शहर अंधेरे में है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के तहत बुडको द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 100 स्ट्रीट लगाये गये. जिसमें शास्त्री चौक, 3 नंबर गुमटी होते हुए मोगल बाजार सुभाष चौक तक लगे लाइट नहीं जल रहे. यह इलाका पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह अंधेरे में डूबा है और चोर-उचक्कों की चहलकदमी बढ़ गयी है.
होली पर भी नहीं जल रही हैं स्ट्रीट लाइटें
मुंगेर : नगर निगम की लापरवाही के कारण होली जैसे त्योहार में भी शहर अंधेरे में है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के तहत बुडको द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 100 स्ट्रीट लगाये गये. जिसमें शास्त्री चौक, 3 नंबर गुमटी होते हुए मोगल बाजार सुभाष चौक तक लगे लाइट नहीं जल रहे. यह […]

शास्त्री चौक, 3 नंबर गुमटी होते हुए मोगल बाजार सुभाष चौक तक की लाइट नहीं जल रही. तकनीकी खराबी के कारण इस क्षेत्र में लाइट शोभा की वस्तु बनी है. निगम प्रशासन इसे ठीक करने की दिशा में भी उदासीन बनी हुई है.
अंधेरे में तब्दील शहर . शहर में बुडको द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के तहत 100 लाइट लगाये गये. जिसे 25-25 लाइट को चार भाग में विभक्त कर विद्युत कनेक्शन से जोड़ा गया है. लेकिन शास्त्री चौक, 3 नंबर गुमटी, मोगल बाजार होते हुए सुभाष चौक तक लगे लगभग दो दर्जन लाइट नहीं जल रहे. जिसके कारण क्षेत्र अंधेरे में तब्दील है और रात्रि में आवागमन करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.
लाइट तो लगे, नहीं हुआ हैंड ओवर . नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के तहत नगर निगम क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर वर्क्स, बेकापुर, मुर्गिया चक होते हुए शास्त्री चौक, 3 नंबर गुमटी, मोगल बाजार, सुभाष चौक तक लगभग 100 लाइट लगाये गये. लेकिन अबतक इसे नगर निगम को नहीं सौंपा गया है. फलत: तकनीकी फॉल्ट के कारण जब कुछ क्षेत्रों में लाइट नहीं जल रहा तो निगम उसे ठीक भी नहीं करा रही.
कहते हैं मेयर . मेयर कुमकुम देवी का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण कई लाइट नहीं जल रहे. उन्होंने कहा कि पटना की एजेंसी द्वारा लाइट लगाया गया है और नगर निगम को भी हैंड ओवर नहीं किया गया है. इसके लिए संबंधित एजेंसी को फोन कर सूचित किया गया है.