पर्यटन हब बनेगा मुंगेर : मंत्री
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में रविवार को त्रि-दिवसीय अंग महोत्सव सह बिहार दिवस का आगाज किया गया.
मुंगेर : कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पंचायती राज मंत्री सह मुंगेर के प्रभारी मंत्री कपिलदेव कामत, स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय, जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जमालपुर के रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद,
वन प्रमंडल पदाधिकारी धीरज नारायण, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. मुंगेर के मेयर कुमकुम देवी, जदयू जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह, राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, राजद नेता पंकज यादव मुख्य रूप से मंचासीन थे.
