भ्रष्टाचार पर नकेल को ले जिला स्तर पर बनेगी कमेटी

मुंगेर : भ्रष्टाचार पर विराम लगाने को लेकर सरकार ने विशेष निगरानी सेल का गठन किया है. जो भ्रष्ट पदाधिकारियों, कर्मियों एवं भ्रष्टाचारियों को जन शिकायत के आधार पर पकड़ेगी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. अबतक राज्य स्तर पर निगरानी विभाग का संचालन हो रहा है. जबकि अब सरकार जिला स्तर पर निगरानी कमिटी […]

मुंगेर : भ्रष्टाचार पर विराम लगाने को लेकर सरकार ने विशेष निगरानी सेल का गठन किया है. जो भ्रष्ट पदाधिकारियों, कर्मियों एवं भ्रष्टाचारियों को जन शिकायत के आधार पर पकड़ेगी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. अबतक राज्य स्तर पर निगरानी विभाग का संचालन हो रहा है. जबकि अब सरकार जिला स्तर पर निगरानी कमिटी के माध्यम से भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी. बजिला स्तर पर निगरानी कमेटी के नोडल पदाधिकारी मुख्यालय डीएसपी को बनाया गया है.

जबकि प्रशासनिक स्तर पर एडीएम को उसका दायित्व सौंपा जा रहा है. जिसके बाद पूरी कमेटी का गठन किया जायेगा जो भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों पर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे. विदित हो कि भ्रष्टाचारियों की शिकायत एवं उसे पकड़वाने के लिए लोगों को पटना का चक्कर लगाना पड़ता था.

जिसके कारण अधिकांश लोग अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पाया. अब जबकि जिला स्तर पर निगरानी कमेटी का गठन किया जा रहा है तो लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी. यहां शिकायत करने पर उसकी गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जायेगा. साथ ही पूरी तरह से तहकीकात कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. माना जा रहा है कि जिले में निगरानी कमेटी बनने के बाद जब कार्य प्रारंभ होगी तो भ्रष्टाचार पर कुछ हद तक विराम लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >