मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 24 केंद्रों पर आरंभ की गयी है. जिसके छठे दिन शनिवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 21,476 परीक्षार्थियों में 20,828 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 648 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान कदाचार के आरोप में किसी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा को लेकर सुबह सात बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. जहां सुबह 8 बजे से गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. जिसमें सुबह 9 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 10,638 परीक्षार्थियों में 10,369 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली के लिये परीक्षार्थियों को 1.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. जिसमें भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. इसमें कुल 10,838 परीक्षार्थियों में 10,459 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 379 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. जहां गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. जबकि उड़नदस्ता दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे. इधर अब रविवार को सप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को सातवें दिन की परीक्षा होगी. जिसमें दोनों पालियों में व्यवसायिक विषयों की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
