प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़, शहर में तनाव, पुलिस बल तैनात फोटो संख्या : 1-8,9 फोटो कैप्सन : 1. क्षतिग्रस्त प्रतिमा स्थल, 2. आक्रोशित लोग, 3 व 4. बास बल्ला लगाकर बीच सड़क पर आगजनी, 5. मौके पर पहुंचे आयुक्त व डीआइजी, 6. लोगों से बात करते आलाधिकारी, 7. भीड़ को समझाते आयुक्त व डीआइजी, 8. भीड़ को संबोधित करते आयुक्त, 9. शहर में तैनात सुरक्षा बल प्रतिनिधि , मुंगेर गुरुवार की देर रात चेहल्लुम पर ताजिया जुलूस व अखाड़ा में शामिल शरारती तत्वों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़ के बाद शहर की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. शरारती तत्वों ने दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के ऊपर लगे छतरी को गायब कर दिया. जबकि नेम प्लेट को तोड़ दिया. शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने दीनदयाल चौक की दशा देखी तो स्थानीय लोग उग्र हो गये और हंगामा करते हुए सड़क पर बास-बल्ला रख कर जाम कर दिया. साथ ही टायर जला कर आगजनी भी की. स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी और शहर में अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया. लेकिन प्रशासनिक सूझबूझ से माहौल को शांत किया गया. शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. साथ ही वज्रवाहन सहित अग्निशमन दस्ते को भी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात रखा गया है.क्या था मामला गुरुवार की देर रात चेहल्लुम पर अखाड़ा और जुलूस निकाला गया जो धीरे-धीरे पहलाम के लिए करबला मैदान की ओर जा रहा था. इसी दौरान अखाड़ा में शामिल शराब के नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर लगे छतरी को तोड़ डाला. जबकि नेम प्लेट को भी तोड़ दिया. शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने जब प्रतिमा स्थल के साथ तोड़-फोड़ देखा तो आक्रोशित हो गये और दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. टायर जला कर किया विरोध प्रदर्शन प्रतिमा स्थल के साथ तोड़-फोड़ की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गये. लोग काफी आक्रोशित हो गये. लोगों ने दीनदयाल चौक के चारों मार्गों पर बांस लगा कर सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने टायर जला कर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया. दुकानें हो गयी बंद शहर की स्थिति इतनी विस्फोटक हो गयी कि देखते ही देखते राजीव गांधी चौक से लेकर गांधी चौक की सभी दुकानें बंद हो गयी. चोरों ओर लोगों की भीड़ लगी रही. पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर स्थिति विस्फोटक देख प्रशासनिक स्तर पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को शहर में तैनात कर दिया गया. शहर पुरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस लगातार भीड़ को हटाने का भरसक प्रयास कर रही थी. पुलिस गश्त भी शहर में तेज कर दिया गया. पुलिस ने भीड़ को कई बार खदेड़ने का भी प्रयास किया. पहुंचे वरीय प्रशासनिक अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा, पुलिस उप महानिरीक्षक शिवेश्वर शुक्ला, प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एनइपी डायरेक्टर अमजद अली एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे.असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासनिक अधिकारियों ने जैन धर्मशाला के निकट स्थानीय लोगों के साथ वार्ता की. लोग लगातार पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे लोग असामाजिक तत्वों की शिनाख्त कर रहे हैं और जल्द ही उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी. लोगों ने सवाल उठाये की जब काली, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में प्रशासनिक स्तर पर डीजे बजाने पर पाबंदी है तो चेहल्लुम के जुलूस में भी ऐसा होना चाहिए. इस पर भी पहल करने का प्रशासन ने आश्वासन दिया. जनता से शांति बनाये रखने की अपील प्रमंडलीय आयुक्त लियाग कुंगा ने भीड़ को समझाते हुए कहा कि प्रशासन अपना काम कर रही है. किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं है. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे शांति बनाये रखे और शांति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करे. शीघ्र होगी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों की शिनाख्त कर रही है. शीघ्र ही गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की जायेगी. शहर की सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे इसके लिए पुलिस काम कर रही है. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे ऐसा कुछ न करे जिससे तनाव उत्पन्न हो. शांति बहाल करने में पुलिस को सहयोग करे. ————————-बॉक्स——————-शहर में हुई माइकिंग सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने शहर में माइकिंग कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. उन्होंने दुकानदारों से अपील किया कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल कर काम करे. वाहन परिचालन भी हुआ प्रभावित स्थिति विस्फोटक होने के बाद शहर में वाहनों का परिचालन भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया. स्टैंड से भी वाहन का परिचालन थोड़ी देर के लिए बंद हो गया. विजय चौक को भी किया क्षतिग्रस्त चेहल्लुम पर निकले जुलूस में शामिल शरारती तत्वों ने विजय चौक को भी क्षतिग्रस्त किया. लाठी पटकने से एक हिस्से का टाइल्स थोड़ा सा टूट गया. उससे भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पहुंचे विभिन्न राजनीति दलों के नेता घटना की सूचना पर भाजपा नेता प्रणव कुमार, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष वीर विक्रम, भाजपा नेता मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, जदयू जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, राजद नेता आदर्श कुमार राजा, जफर अहमद, सुबोध तांती, रालोसपा नेता मनोज कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे. सभी ने लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की. ———————–बॉक्स——————–आंशिक रूप से बंद रहा बाजार फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : बंद बाजार मुंगेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर तोड़फोड़ के बाद उत्पन्न तनाव को लेकर शुक्रवार को मुंगेर शहर के मुख्य बाजार आंशिक रूप से बंद रहे. चौक बाजार में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान में ताले लगे रहे. जबकि छोटे-मोटे दुकान भी बंद ही रहे. बाजार में बाटा चौक, राजीव गांधी चौक, पंडित दीनदयाल चौक एवं गांधी चौक पर पुलिस बल तैनात किये गये हैं. बीएमपी के जवानों के अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है.
प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़, शहर में तनाव, पुलिस बल तैनात
प्रतिमा स्थल पर तोड़-फोड़, शहर में तनाव, पुलिस बल तैनात फोटो संख्या : 1-8,9 फोटो कैप्सन : 1. क्षतिग्रस्त प्रतिमा स्थल, 2. आक्रोशित लोग, 3 व 4. बास बल्ला लगाकर बीच सड़क पर आगजनी, 5. मौके पर पहुंचे आयुक्त व डीआइजी, 6. लोगों से बात करते आलाधिकारी, 7. भीड़ को समझाते आयुक्त व डीआइजी, 8. […]
