बोबर्न वैगन के पीओएच में जमालपुर कारखाना बना अव्वल

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर (हूपर) बीओबीआरएन वैगन के पीओएच में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय रेल में वर्तमान में सबसे अधिक हूपर वैगन अथवा बीओबीआरएन वैगन का पीओएच इसी कारखाना में हो रहा है. यहां वर्तमान में प्रति महीना 95 हूपर वैगन का प्रो ओवर होलिंग (पीओएच) किया जा रहा है. […]

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर (हूपर) बीओबीआरएन वैगन के पीओएच में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय रेल में वर्तमान में सबसे अधिक हूपर वैगन अथवा बीओबीआरएन वैगन का पीओएच इसी कारखाना में हो रहा है. यहां वर्तमान में प्रति महीना 95 हूपर वैगन का प्रो ओवर होलिंग (पीओएच) किया जा रहा है.

क्या है हूपर वैगनहूपर अथवा बीओबीआरएन वैगन मालगाड़ी का एक आधुनिक तकनीकी वाला डब्बा है जो माल का अनलोडिंग स्वयं हाइड्रोलिक तरीके से करता है. इस डब्बे का उपयोग रेल पटरी के आसपास पत्थर बिछाने तथा नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में कोयले का बड़ा खेप पहुंचाने में किया जाता है.

मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय रेल में सबसे अधिक हूपर वैगन की ही मांग है. रेलवे के साथ ही प्राइवेट सेक्टर में वर्तमान में इसकी बड़ी संख्या में खपत हो रही है. कई स्थानों से आता है हूपर वैगनबीओबीआरएन वैगन या हूपर वैगन का पीओएच भारतीय रेल के विभिन्न कारखानों में भी किया जाता है.

इन कारखानों में धनबाद, बरवाडीह, भुवनेश्वर, कटनी तथा चोपन से बीओबीआरएन वैगन पीओएच के लिए आता है. मेदनापुर खड़गपुर का रेल कारखाना इस वैगन के पीओएच करने में दूसरे स्थान पर आता है. जहां 40-45 वैगन का प्रति माह पीओएच किया जाता है. कई वैगनों का होता है पीओएचरेल इंजन कारखाना जमालपुर में कई प्रकार के वैगनों का पीओएच होता है.

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने बताया कि इस कारखाना में कारखाना में वैगन रिपेयर शॉप की संख्या वर्तमान में चार हैं. इन्हें डब्लूआरएस शॉप में नाम से जाना जाता है.हूपर वैगन का पीओएच केवल डब्लूआरएस-थ्री शॉप में ही होता है. जबकि बॉक्स-एन वैगन का पीओएच सभी डब्लूआरएस शॉपों तथा बीएलसी शॉप में होता है.

वहीं बॉक्स-एनआर, बॉक्स एन-एचएल, बॉक्स एन-एचएल, बीसीएन, बीसीएनए, बीआरएन, बीएफोएन, बीएफोएचएन, बीबीजेडसी वैगन का पीओएच यहां लगातार होता रहा है. इसके अलावा बीबीजेडआइ वैगन का पीओएच कार्य भी पिछले दिनों डब्लूआरएस वन तथा थ्री शॉप में किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >