प्रशासन का सहयोग करें जनता, मुंगेर का होगा विकास : आयुक्त आयुक्त ने कहा कि मुंगेर के विकास के लिए वे सतत प्रयासरत हैं. यहां की जनता प्रशासन का सहयोग करें, मुंगेर का विकास निश्चित तौर पर होगा. आजादी के लड़ाई में मुंगेर के लोगों का अहम योगदान है. आज उस वीर जवान की धरती पर जिले के महोत्सव में भाग लेना उनके लिए गौरव की बात है. त्रि-दिवसीय मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव प्रारंभ आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का उद्घाटन फोटो संख्या : 5,6फोटो कैप्सन : उद्घाटन के मौके पर मंचासीन पदाधिकारी एवं बैलून उड़ा कर समारोह का आगाज करते आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन गुरुवार को पोलो मैदान में किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा, विधायक विजय कुमार विजय, प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय एवं मेयर कुमकुम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयुक्त ने कहा कि मुंगेर के विकास के लिए वे सतत प्रयासरत हैं. यहां की जनता प्रशासन का सहयोग करें, मुंगेर का विकास निश्चित तौर पर होगा. आजादी के लड़ाई में मुंगेर के लोगों का अहम योगदान है. आज उस वीर जवान की धरती पर जिले के महोत्सव में भाग लेना उनके लिए गौरव की बात है. यहां का अतीत काफी गौरवशाली है. पहले तो यह जिला काफी बड़ा था किंतु में इस प्रमंडल ने छह जिले को जन्म दिया. पिछले छह महीने में उन्होंने बारी- बारी से सभी जिले का भ्रमण किया. यहां का जमुई जिला सबसे अधिक नक्सल प्रभावित है, किंतु अब वह भी नियंत्रण में है.उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के सभी पदाधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.बिहार के विकास में मुंगेर का अहम योगदान : ईश्वर चंद्र (फोटो नाम के साथ )प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा ने कहा कि बिहार के विकास में मुंगेर का अहम योगदान है. बात चाहे आजादी की लड़ाई की हो या फिर राज्य में भागीदारी की. यहां के वीर सपूतों व महान विभूतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है. यहां का प्रसिद्ध स्थल से हमें रामायण व महाभारत की याद दिलाती है. इस जिले को लोग योग नगरी के नाम से भी जानते हैं. देश- विदेश में मुंगेर का नाम अपरिचित नहीं रह गया है.संत- महात्माओं की धरती है मुंगेर : एसपी (फोटो नाम के साथ )पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि मुंगेर संत-महात्माओं की धरती है. यहां की धरती को संत महात्माओं ने अपना तपोभूमि बनाया है. वर्षों से मुंगेर योग के महत्व को पूरी दुनिया में फैला कर लोगों को लाभान्वित कर रहा है. यहां की धरती ने ही बिहार को पहला मुख्यमंत्री दिया. राजा कर्ण व स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने मुंगेर की धरती को ही अपना तपोभूमि बनाया. उत्तर वाहिनी गंगा मुंगेर के पावन चरणों को पखारती है. जिले के बटवारे के बाद मुंगेर भले ही छोटा हो गया हो किंतु पूर्व में यह काफी बड़ा था. मुंगेर पुलिस ने यहां पर चल रहे अवैध हथियार निर्माण व तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगाया है.विकास कार्यों को मिलेगी गति : विधायक(फोटो नाम के साथ )स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने कहा कि मुंगेर की मिट्टी काफी उर्वरा है तथा यहां के युवा ऊर्जावान हैं. जिले में जो भी विकास के कार्य अवरुद्ध हैं, उसे अविलंब गति प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न पदाधिकारियों व आम जनता से उन्होंने सुझाव मांगी है जिससे कि लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द आरंभ किया जा सके. मुंगेर में बरियारपुर, नौवागढ़ी, शीतलपुर व किला परिसर स्थित जो भी मैदान स्टेडियम के लायक हैं, उसमें अविलंब निर्माण कार्य आरंभ किया जायेगी. इसके लिए प्रक्रियाएं आरंभ कर लिया दिया है. जिले को शिक्षा का हब बनाने के लिए पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है. जल्द ही जिले में महिला आईटीआई खोले जाने के लिए बातचीत की जा रही है. उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि मुंगेर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. हर हाल में उन्हें अपराध मुक्त मुंगेर चाहिए.स्वच्छ व सुंदर मुंगेर बनाने में करें मदद : मेयर (फोटो नाम के साथ )नगर निगम मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर मुंगेर बनाने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब हमारा शहर स्वच्छ रहेगा तो यहां की सुंदरता खुद ब खुद निखरने लगेगी. नगर निगम द्वारा भी शहर की साफ- सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जल्द ही शहर की सड़कों व पार्कों की स्थिति में सुधार लाया जायेगा.—————————–बॉक्स—————————स्वागत गान व मुंगेर गीत से अतिथि हुए गदगद फोटो संख्या : 7 फोटो कैप्सन : गीत प्रस्तुत करती छात्राएं मुंगेर : बिहार स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स की छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. जिसमें छात्रा कोमल रानी, रक्षा रानी, शिवानी प्रिया, ज्योति किरण, चंदा रानी, भरती, रिमा व प्रियंका ने ” स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम आपके शुभ आगमन से धन्य हो गये हम ” स्वागत गान कर अतिथियों को गदगद कर दिया. वहीं मुंगेर गीत ” हमरा चलके तू मुंगेर घुमाइ द पिया, ललसा पुराइ द पिया ना ” गीत गा कर मुंगेर का पूरा दर्शन कराया गया. छात्राओं के स्वर के साथ नाल पर कैलाश आनंद, हारमोनियम पर अमर कुमार, गीत एवं संगीत में प्रवीण चंद्रा व स्तुति का विशेष योगदान रहा. ——————————बॉक्स————————–अतिथियों को भेंट किया गया स्मृति चिन्हमुंगेर : कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को जहां पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा व उनकी धर्मपत्नी जलियान थांगी को स्मृति चिन्ह भेंट किया. इसके अलावे मंचासीन विधायक, मेयर व अन्य सभी पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. जिसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त व स्थानीय विधायक ने मुंगेर स्थापना दिवस के संदेश पत्र को गुब्बारे के सहारे खुले आकाश में छोड़ा. ——————————-बॉक्स———————–आयुक्त ने किया स्टॉलों का निरीक्षणफोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : पोलो मैदान में लगा स्टॉल मुंगेर : प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने पोलो मैदान में स्थापना दिवस के मौके पर लगे विभिन्न स्टॉलों का बारी- बारी से निरीक्षण किया. उन्होंने स्टॉलों पर मौजूद कर्मी से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी ली. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, जीविका द्वारा रोजगार व आजीविका प्रोत्साहन, उत्पाद व मद्यनिषेध, जिला कल्याण विभाग, जिला लोक शिक्षा समिति, बाल विकास परियोजना, जिला कृषि कार्यालय सहित लगभग 20 स्टॉल लगाये गये थे. स्टॉल निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, संयुक्त आयुक्त विभागीय जांच जयंत कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार, आईटीसी प्रबंधक श्याम कृष्ण, स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय, मेयर कुमकुम देवी मुख्य रूप से मौजूद थे. रक्तदान शिविर का आयोजन स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय ने रक्तदान का शुभारंभ किया. मौके पर श्रीमती अंजु सिन्हा, अनमोल कुमार, प्रणत परितोष, निरुपम कुमार आर्य एवं अमित कुमार ने भी रक्तदान किये. मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, डीडीसी रामेश्वर पांडेय, सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, रेडक्रॉस के सचिव जयकिशोर संतोष मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर थे उपस्थित मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त की धर्मपत्नी जलियान थांगी, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, संयुक्त आयुक्त विभागीय जांच जयंत कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार, आइटीसी प्रबंधक श्याम कृष्ण, जदयू जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रशासन का सहयोग करें जनता, मुंगेर का होगा विकास : आयुक्त
प्रशासन का सहयोग करें जनता, मुंगेर का होगा विकास : आयुक्त आयुक्त ने कहा कि मुंगेर के विकास के लिए वे सतत प्रयासरत हैं. यहां की जनता प्रशासन का सहयोग करें, मुंगेर का विकास निश्चित तौर पर होगा. आजादी के लड़ाई में मुंगेर के लोगों का अहम योगदान है. आज उस वीर जवान की धरती […]
