चेहल्लुम जुलूस को लेकर प्रशासन चौकस

मुंगेर : मुसलिम बंधुओं का त्योहार चेहल्लुम को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. बैठक में चेहल्लुम पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा कि शहर के 32 से 34 स्थानों पर से चहल्लुम […]

मुंगेर : मुसलिम बंधुओं का त्योहार चेहल्लुम को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. बैठक में चेहल्लुम पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में कहा कि शहर के 32 से 34 स्थानों पर से चहल्लुम के दौरान ताजिया एवं शीपला निकलता है. इस दौरान बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल होते हैं. जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता है. जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा तनाव उत्पन्न कराने की कोशिश की जा सकती है.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जुलूस के दौरान शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. खास कर शराबियों पर नजर रखी जायेगी. ताकि नशे की हालत में वे कुछ ऐसा नहीं कर बैठे जिससे तनाव उत्पन्न हो जाये.

उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया कि वे पुलिस को सहयोग करे और हर गतिविधि की जानकारी दे. ताकि असामाजिक, शरारती तत्वों, शराबियों पर नकेल कसा जा सके. मौके पर पूरबसराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी, वासुदेवपुर राजीव रंजन, यातायात प्रभारी संजीव कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, वार्ड पार्षद मो. शाकिर, मो. फैसल अहमद रूमी, मो. जाहिद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >