माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि , जमालपुरइस्ट कॉलोनी स्थित निर्मल हृदय चैरिटी ऑफ मिशनरीज परिसर में बुधवार को माहवारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पनाह आश्रम के तत्वावधान में बिहार वोलेंटीयरी हेल्थ एसोसिएशन पटना तथा सिमावी नीदरलैंड के सौजन्य से किया गया था. कार्यक्रम का विषय था ” मासिक धर्म को सामान्य बनावें अथवा जानें”.उदघाटन डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एस भुजवल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि कि माहवारी एक प्राकृतिक एवं सामान्य प्रक्रिया है. माहवारी के दिनों में अंध विश्वास तथा रूढ़िवादिता के कारण महिलाएं संक्रमण का शिकार हो जाती हैं. जिसके कारण ल्यूकोरिया एवं कैंसर जैसी बीमारियों का उन्हें सामना करना पड़ता है. उन्होंने महिलाओं को इस अवधि में साफ सफाई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विश्व रंजन सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए साफ सफाई आज आवश्यकता बन गई है. उन्होंने महिलाओं से माहवारी के दिनों में इसके प्रति सतर्क रहने को कहा. संचालन मो महफूज आलम तथा धन्यवाद ज्ञापन मौसम कुमार ने किया. मौके पर सेवा भारत की पुष्पा एवं शिरोमणी तथा धर्मा लाइफ के अमित कुमार , सुनैना देवी, वंदना कुमारी तथा सिस्टर मेविस मुख्य रूप से उपस्थित थी.
माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि , जमालपुरइस्ट कॉलोनी स्थित निर्मल हृदय चैरिटी ऑफ मिशनरीज परिसर में बुधवार को माहवारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पनाह आश्रम के तत्वावधान में बिहार वोलेंटीयरी हेल्थ एसोसिएशन पटना […]
