रेलकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर दास टोला निवासी एक रेलकर्मी के घर चोरी की घटना का मामला झूठा निकला. जांच के क्रम में पता चला कि उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए अपने ही घर में चोरी की मनगढ़ंत घटना को अंजाम दे कर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया था.उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात्रि रेलकर्मी किशोर दास ने अपने मकान में चोरी की घटना का शोर मचाया था. वह लोको बुकिंग में कार्यरत है. परंतु पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो पूरा का पूरा मामला ही पलट गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि रेलकर्मी किशोर दास का अपने एक पड़ोसी विक्की मलिक के साथ पिछले 27 नवंबर को मारपीट हुई थी. जिसको लेकर विक्की को सबक सिखाने के लिये उसने फर्जी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने कहा कि थाना में कड़ाई के साथ पूछताछ में उसने सच्चाई का बयान किया तथा इसकी लिखित सूचना भी उपलब्ध करा दी. उन्होंने कहा कि इस प्रकार से पुलिस को भ्रमित करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
रेलकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा
रेलकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर दास टोला निवासी एक रेलकर्मी के घर चोरी की घटना का मामला झूठा निकला. जांच के क्रम में पता चला कि उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए अपने ही घर में चोरी की मनगढ़ंत घटना को अंजाम दे कर […]
