महिला चिकित्सक की मांग बरियारपुर : बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से महिला रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां रोजाना दर्जनों महिलाओं का इलाज और प्रसव कराया जाता है. महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण महिलाएं अपनी बीमारियों को खुल कर नहीं बता पाती है. जिसके कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता है. ग्रामीण सुबुक लाल मंडल, उदय मंडल, नरोत्तम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, उर्मिला देवी, संजना देवी, पूनम देवी, करूणा देवी ने बताया कि पीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं रहने से महिला रोगियों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों सिविल सर्जन सर्जन से बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की. ——————————बैंक से पेंशनरों को मिलेंगे पैसे बरियारपुर : प्रखंड के वृद्ध, विकलांग व विधवाओं को अब सीधे बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि सभी अपना खाता खुलवा लें. ताकि पेंशन की राशि सीधे आपके खाते में पहुंच सके. ——————————बालू लदे ट्रक को ग्रामीणों ने रोकासंग्रामपुर : दीदारगंज पंचायत के कुमरसार घाट से बालू लाद कर जा रहे ट्रक को कुमरसार गांव के समीप ग्रामीणों ने रोक दिया. बताया जाता है कि रविवार के कुमरसार घाट से 10 एवं 12 चक्का वाला कई ट्रक बालू लाद कर कुमरसार गांव से गुजर रहा था. जिसे गांव वालों ने रोक दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि रास्ता ग्रामीण सड़क है. इस होकर कभी भी ट्रक का परिचालन नहीं होता था. दो-तीन रोज से सभी बालू से ओवर लोड ट्रक इसी मार्ग से गुजरता है. सड़क सकरी है और रोड किनारे ही कई लोगों की टंकी बनी है. जिसके कारण सड़क व टंकी दोनों धंस रहा है. सूचना पर पहुंची संग्रामपुर थाना के एएसआइ कमला प्रसाद ने ग्रामीणो ंको समझा-बुझा कर ट्रक को पार करवाया. ——————–बच्चे गये परिभ्रमण पर तारापुर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत रविवार को मध्य विद्यालय कसबा मानिकपुर के कक्षा 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए देवघर रवाना हुए. विद्यालय प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बच्चों को देवघर के नंदन पहाड़, तपोवन, त्रिकुट जैसे ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक के साथ-साथ ही शिक्षा भी मिलती है. मौके पर शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश रविदास, आमिद हुसैन, सचिव प्रियंका देवी मौजूद थी. ——————————भवन बचाओ को लेकर भिक्षाटन असरगंज : मोती राम पाली राम धर्मशाला तथा देवी प्रसाद सीता राम किसान भवन बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में रविवार को असरगंज बाजार में भिक्षाटन किया गया. सचिव डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में भवन बचाओ को लेकर आमरण अनशन किया गया था. परंतु प्रशासन के वादाखिलाफी से असरगंज की जनता में काफी आक्रोश है और एक बार पुन: सत्याग्रह आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. भिक्षाटन में वकील साह, रवि कुमार, सुभाष कुमार, नंदन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. —————————–परिभ्रमण पर गये बच्चे तारापुर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मध्य विद्यालय कसबा माणिकपुर के कक्षा 7 एवं 8 की छात्र-छात्राओं को रविवार को देवघर परिभ्रमण के लिए ले जाया गया. इस दौरान बच्चों को नंदन पहाड़, तपोवन, त्रिकूट जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया. बताया गया कि इससे बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है. परिभ्रमण में विद्यालय के प्रभारी अमित कुमार, शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश रविदास, आमिद हुसैन, सचिव, प्रियंका देवी शामिल थी. —————————किशोरी के मौत पर हंगामा तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव निवासी प्रदीप यादव की 15 वर्षीय पुत्री की मौत रविवार को हो गयी. बताया जाता है कि स्वीटी को रविवार की सुबह उसे जोरदार खांसी होने लगी और परिजनों ने उसे इलाज के लिए तारापुर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. इसी दौरान रेफर के 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गयी और परिजनों में काफी हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि यदि बच्ची का इलाज तारापुर अस्पताल में किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी. इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश्वर प्रसाद भगत ने कहा कि बच्ची की स्थिति नाजुक थी. जिसके कारण ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
महिला चिकत्सिक की मांग
महिला चिकित्सक की मांग बरियारपुर : बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से महिला रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां रोजाना दर्जनों महिलाओं का इलाज और प्रसव कराया जाता है. महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण महिलाएं अपनी बीमारियों को खुल कर नहीं बता पाती है. […]
