संस्कार भारती के परिवार मिलन में बही गीत-संगीत की बयार फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित करते अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेर कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से रविवार को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के संरक्षक अमरनाथ केसरी, अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान एवं प्रांतीय संगीत विधा संयोजक विजय विश्वकर्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरिशंकर सिंह, अभय डे, यशश्वी एवं विद्या लाहिरी द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया. जबकि विजय विश्वकर्मा ने तबले पर उनका साथ दिया. इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संस्कार भारती के सदस्यों ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की. कार्यक्रम में ओमप्रकाश, वेद प्रकाश व अन्य मौजूद थे. प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार पोद्दार एवं कार्यकारिणी सदस्य कौशल पाठक, निर्मल जैन ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं संस्कृति को संरक्षित रखने व उसे संजोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है.
संस्कार भारती के परिवार मिलन में बही गीत-संगीत की बयार
संस्कार भारती के परिवार मिलन में बही गीत-संगीत की बयार फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित करते अतिथि प्रतिनिधि, मुंगेर कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से रविवार को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के संरक्षक अमरनाथ केसरी, अध्यक्ष निर्मल […]
