रेलवे मिडिल स्कूल नंबर वन में चोरी का असफल प्रयास

जमालपुर : नैतिकता को ताक पर रख कर अज्ञात चोर ने शिक्षा के मंदिर में चोरी का असफल प्रयास किया. परंतु दुर्भाग्य से स्कूल के गेट पर लगाये गये जिस रिक्शा से चोरी के सामान को ढोने का प्रयास किया गया, उसमें रिक्शा वाला ने रात में ताला जड़ कर रखा हुआ था, जिस कारण […]

जमालपुर : नैतिकता को ताक पर रख कर अज्ञात चोर ने शिक्षा के मंदिर में चोरी का असफल प्रयास किया. परंतु दुर्भाग्य से स्कूल के गेट पर लगाये गये जिस रिक्शा से चोरी के सामान को ढोने का प्रयास किया गया, उसमें रिक्शा वाला ने रात में ताला जड़ कर रखा हुआ था, जिस कारण चोरी का सामान रिक्शा पर ही रह गया.

घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.मामला पूर्व रेलवे मध्य विद्यालय नंबर वन केशोपुर का है. जहां शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोर ने ईंट के प्रहार से कार्यालय का ताला तोड़ कर दो गोदरेज एवं एक लकड़ी की अलमारी के ताले तोड़ डाले. आलमारी में रखे गये पीतल के बरतन तथा मोमेंटो व अन्य सामग्रियों को स्कूल के गेट पर लगे रिक्शा से गायब करने का भी प्रयास किया गया.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात्रि में स्कूल के निकट किसी की शादी थी जिसके कारण बाजे की आवाज में किसी को कुछ सुनाई नहीं पड़ा. सुबह में लोगों ने सामान को रिक्शे पर लदा देख पुलिस को इसकी सूचना दी. जमालपुर थाना के एएसआइ केके पांडेय ने स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की.

उन्होंने ने बताया कि चोरों ने छह अन्य कमरे के ताले भी ईंट मार कर तोड़ने का विफल प्रयास भी किया. वहीं विद्यालय के सीनियर शिक्षक अवतार प्रसाद ने बताया कि जिन आलमारियों के ताले तोड़े गये हैं, वे शिक्षिका मीरा देवी की देखरेख में रहता है तथा वे सामग्री स्काउट एंड गाइड के हैं. नौ बजे तक शिक्षिका बगैर पूर्व सूचना के विद्यालय नहीं पहुंची थी.

उन्होंने बताया कि स्कूल में एक नाइट गार्ड भी कार्यरत है, जो रात्रि में अपनी डयूटी पर उपस्थित नहीं था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में विद्यालय द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >