सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायलमुंगेर . सफियाबाद- लखीसराय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने 60 साल के एक वृद्ध को धक्का मार दिया. जिसके कारण वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सर्वोदय टोला फरदा निवासी श्रीलाल मंडल के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया वह पूवारी टोला से पछियारी टोला की ओर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. ————————-बच्चन की मनी जयंती : मुंगेर . शैल शिखर साहित्य साधना मंच के तत्वावधान में पूरबसराय में हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनायी गयी. मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार निराला ने की. उपस्थित साहित्यकारों ने बच्चन के व्यक्तित्व पर प्रकार डाला. सुबोध छवि ने कहा कि बच्चन की कविताएं सहज व संवेदनशील है. मौके पर अजय कुमार, सुनील कनौजिया, सर्वेंद्र कुमार शर्मा, विमल कुमार मिश्रा मौजूद थे. ——————–तृतीय सोपान प्रशिक्षण प्रारंभ : मुंगेर . इंटरस्तरीय मॉडल उच्च विद्यालय मुंगेर में भारत स्काउट और गाइड द्वारा तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से प्रारंभ हुआ. डॉ वीणा कुमारी एवं लीलाधर झा ने ध्वजारोहन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्काउट गाइडों का नॉटिंग, कैंप क्राफ्टिंग, पायनियरिंग की विस्तृत जानकारी दी गयी. स्काउट गाइडों को हाइक पर ले जाया गया. संध्याकालीन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैंप फायर किया गया. मौके पर जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव, मुख्यालय आयुक्त अतर देव ठाकुर, कुंदन कुमार, विभा कुमारी, संजीत कुमार, दीपा, वंदना, विवेक, मुकेश, सुमन मौजूद थे.
सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायलमुंगेर . सफियाबाद- लखीसराय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने 60 साल के एक वृद्ध को धक्का मार दिया. जिसके कारण वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सर्वोदय टोला फरदा निवासी श्रीलाल मंडल के रूप में की […]
