बचपन से डालें बचत की आदत : भीम चौधरी

बचपन से डालें बचत की आदत : भीम चौधरी हवेली खड़गपुर. भारतीय रिजर्व बैंक के 80 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को खड़गपुर के लोहची उच्च विद्यालय के प्रांगण में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन आरबीआइ पटना के प्रबंधक भीम चौधरी ने किया. शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा […]

बचपन से डालें बचत की आदत : भीम चौधरी हवेली खड़गपुर. भारतीय रिजर्व बैंक के 80 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को खड़गपुर के लोहची उच्च विद्यालय के प्रांगण में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन आरबीआइ पटना के प्रबंधक भीम चौधरी ने किया. शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि बचपन से बचत करने की आदत डालें. वित्तीय साक्षर नहीं होने के कारण वित्तीय संस्थाओं से नहीं जुड़ पाते हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि अपने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं के बारे में बतायें और उसे प्रेरित करें. बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महेंद्र चौधरी एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र के बीएमके सिन्हा ने कहा कि बचत प्रवृत्ति की आदत डालें और वित्तीय संस्था से जुड़ कर उसका लाभ लें. लोहची के शाखा प्रबंधक एसएस कंठ ने नियमित खाता संचालन पर जोड़ दिया. मौके पर छात्र-छात्रों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया. शिविर में अरविंद चौधरी, पीपी नारायण, प्रेम कुमार, रामवृक्ष यादव, महेश मंडल, अशोक कुमार, सज्जन सिंह, रवि कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >