अवैध अग्नेयास्त्र नर्मिाण के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी, 8 गिरफ्तार

अवैध अग्नेयास्त्र निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी, 8 गिरफ्तार तौफिर दियारा में 9 मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन प्रतिनिधि : मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तौफिर दियारा में मुंगेर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण के खिलाफ बुधवार को बड़ी छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी. प्राप्त समाचार के […]

अवैध अग्नेयास्त्र निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी, 8 गिरफ्तार तौफिर दियारा में 9 मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन प्रतिनिधि : मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तौफिर दियारा में मुंगेर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण के खिलाफ बुधवार को बड़ी छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी. प्राप्त समाचार के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने बुधवार को गंगा पार तौफिर दियारा में अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण के खिलाफ छापेमारी की. जिसमें पुलिस ने विभिन्न हिस्सो में संचालित 9 मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. जबकि 14 की संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल व देशी पिस्तौल बरामद किया. साथ ही भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किया. पुलिस ने अवैध हथियार बनाते हुए 8 कारीगरों को भी गिरफ्तार किया. जो मिर्जापुर बरदह एवं दूसरे गांवों के रहने वाले है. जबकि कई कारीगर व तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने छापेमारी की पुष्टि की लेकिन गिरफ्तार लोगों के नाम नहीं बताये. उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तौफिर दियारा में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है. जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >