ध्वजारोहण का है विशेष महत्व सोनो . महेश्वरी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अहोरात्रि पर्व के दौरान ध्वजारोहण का विशेष महत्व है़ बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण के स्नानादिव्य श्रृंगार के उपरांत पूजा के दौरान दिव्य ध्वज की स्थापना दोपहर 2 बजे मंत्रोच्चारण के साथ की गयी़ लाल वस्त्र में लिपटे इस दिव्य ध्वज की स्थापना के वक्त भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी़ लोग ध्वज का स्पर्श करने के लिए उतावले हो रहे थे़ मंदिर के पुजारी जगत पांडेय, मुकेश पांडेय, शिशु पांडेय, धनंजय पांडेय ने बताया कि यह ध्वज आठ पहर के लिए स्थापित किया गया है़ जब तक इस ध्वज का अवरोहण नहीं होगा,तब तक पूरे गांव में चूल्हा नहीं जलेगा़ अगले दिन गुरुवार को 24 घंटा पूरा होते ही ध्वज का अवरोहण होगा और अहोरात्रि पर्व का समापन होगा.
ध्वजारोहण का है विशेष महत्व
ध्वजारोहण का है विशेष महत्व सोनो . महेश्वरी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अहोरात्रि पर्व के दौरान ध्वजारोहण का विशेष महत्व है़ बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण के स्नानादिव्य श्रृंगार के उपरांत पूजा के दौरान दिव्य ध्वज की स्थापना दोपहर 2 बजे मंत्रोच्चारण के साथ की गयी़ लाल वस्त्र में लिपटे इस दिव्य ध्वज […]
