सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण, नये भवन में शिफ्ट होगा पीएचसी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर का सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और रोगियों से मिल कर केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. फर्माशिष्ट एवं इएमडी बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सीएस ने दोनों की हाजिरी काट दी. सिविल सर्जन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सौ बेड वाले नये भवन का भी अवलोकन किया और अबतक नये भवन में शिफ्ट नहीं किये जाने के बारे में जानकारी ली. जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता ने बताया कि नये भवन में कंस्ट्रक्शन के कुछ कार्य बचे हुए हैं. उन्होंने जल्द ही नये भवन में पीचएसी को शिफ्ट करने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल के जमीन पर कब्जा किये जाने की बात सामने आयी. जिसे हटाने को कहा गया. इएमडी सुषमा कुमारी एवं फर्माशिष्ट नंदकिशोर प्रसाद को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर दोनों की हाजिरी काट दी. उन्होंने कहा कि पीएचसी में जो भी समस्याएं हैं उसे जल्द दुरुस्त करने की बात कही. मौके पर डॉ अखिलेश कुमार, डॉ आनंद मोहन शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण, नये भवन में शफ्टि होगा पीएचसी
सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण, नये भवन में शिफ्ट होगा पीएचसी प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर का सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और रोगियों से मिल कर केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त […]
