जमालपुर व सुलतानगंज में डाका डालने वाला धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार

जमालपुर व सुलतानगंज में डाका डालने वाला धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार फोटो संख्या : 11 फोटो कैप्सन : गिरफ्तार अपराधी धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि, मुंगेर सुलतानगंज के शिवम पेट्रोल पंप पर डाका डालने वाला एवं जमालपुर के बीएमपी कर्मी संत लाल पंडित के घर लूट की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी धर्मेंद्र यादव को जमालपुर पुलिस […]

जमालपुर व सुलतानगंज में डाका डालने वाला धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार फोटो संख्या : 11 फोटो कैप्सन : गिरफ्तार अपराधी धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि, मुंगेर सुलतानगंज के शिवम पेट्रोल पंप पर डाका डालने वाला एवं जमालपुर के बीएमपी कर्मी संत लाल पंडित के घर लूट की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी धर्मेंद्र यादव को जमालपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया. वह आधे दर्जन आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जमालपुर शहर के फरीदपुर निवासी धर्मेंद्र यादव जहां पिछले वर्ष 24 जुलाई 2014 को जमालपुर शहर के मसोमतिया तालाब के समीप बीएमपी के सेवानिवृत्त कर्मी संतलाल पंडित के घर डाका डाल कर लाखों की संपत्ति लूट ली थी. वहीं इस वर्ष 10 मई 2015 को सुलतानगंज के शिवम पेट्रोल पंप में अपने साथियों के साथ पिस्तौल की नोक पर 70 हजार रुपये लूटा था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पूर्व से आपराधिक चरित्र का है और वह पिछले वर्ष लखीसराय जिले के विभिन्न मामलों में जेल में बंद था. जेल से निकलने के बाद वह सूर्यगढ़ा के अधिक तांती, रामगढ़ के पप्पू तांती व जमुई के पन्नालाल, हीरालाल के साथ मिल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र यादव का ननिहाल लखीसराय के सूर्यगढ़ा में है और वहां के अपराधियों के साथ मिल कर वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. धर्मेंद्र की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >