जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर के हिंदी भंडार पुस्तकालय में शुक्रवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें आइआर, आइएम,पीडी एवं प्लानिंग तथा सामान्य शाखा में कार्यरत रेलकर्मियों की शिकायतें सुनी गई तथा ऑन द स्पॉट उनका निबटारा किया गया.
अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में कुल 18 कर्मचारियों ने अपनी समस्या शिविर में उपस्थित रेल अधिकारियों के सामने रखी. इनमें सर्वाधिक 14 मामले इस्टेबलिसमेंट विभाग से जुड़ा हुआ था जबकि बाकी के चार मामले डिप्टी सीई (वर्क्स) के कार्यालय से जुड़ा था. आइआर के रामदेव ठाकुर ने शिकायत की थी कि उनकी नियुक्ति के तीस वर्ष दस महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें एमएसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
उन्हें बताया गया कि नवंबर महीने से उन्हें बढ़े हुए दर पर वेतन मिलना आरंभ हो जायेगा. वहीं के राकेश कुमार मालाकार ने शिकायत की थी कि वरीयता सूची में उनकी वरीयता क्रम में गड़बड़ी है. जिन्हें बताया गया कि ऐसी कोई बात नहीं हैै. धीरेंद्र प्रसाद ने पदोन्नति एवं आर्थिक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की थी जिन्हें बताया गया कि उनका स्थानांतरण वरिष्ठ पद पर किया जा रहा है
जिसके बाद उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल जायेगा. अन्य शिकायतकर्ताओं में एमआइ के आरएन सिंह, दिनेश कुमार, अमरनाथ, गंधर्व कुमार पाठक, किशोर कुमार मिश्रा, पीडी के सुनील कुमार यादव,चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह तथा टाइम ऑफिस के कार्यालय अधीक्षक श्याम सुंदर प्रसाद शर्मा शामिल थे.
मौके पर कारखाना कार्मिक अधिकारी एमएम प्रसाद, सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार तथा एपीओ एनके सिम्हा सहित अन्य संबद्ध अधिकारी उपस्थित थे.
