बाल अधिकार को लेकर बच्चों ने निकाली रैली प्रतिनिधि , मुंगेर दिशा विहार के तत्वावधान में बाल अधिकार सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को सदर प्रखंड के शिवनगर गांव में मुन्ना-मुन्नी मंच के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. बच्चों द्वारा बाल अधिकार को स्थापित करने के उद्देश्य से रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व मंच के संयोजक बासुकी कुमार ने किया. रैली को शिवनगर पुस्तकालय से प्राथमिक विद्यालय शिवनगर की प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली शिवनगर से चलकर हेरुदियारा, चुआबाग, लल्लू पोखर होते हुए पुन: सर्वोदय पुस्तकालय पहुंच कर समाप्त हुआ. रैली में शामिल बच्चे ” बच्चों है आंखों के नूर, मत बनाओ बाल मजदूर, बच्चों है आंगन के फूल, बच्चों को भेजो स्कूल, बच्चों का है यही पुकार, सबको शिक्षा सबको प्यार, स्वस्थ समाज बनाना है, कुपोषण दूर भगाना है, बाल विवाह मुक्त समाज बनायेंगे, सभी लड़कियां स्कूल जायेंगे ” जैसे नारे लगा रहे थे. दिशा विहार के सचिव अभय कुमार अकेला ने कहा कि बच्चों को संरक्षण देने के लिए कानून बनाया गया. साथ ही सरकार द्वारा अनेकों प्रकार की योजना चलाये जा रहे हैं. लेकिन आज भी हमारे समाज में चलाये जा रहे है. लेकिन आज भी हमारे समाज में 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार है. साथ ही गांव में लड़कियों की शादी कम उम्र में कर जाती है. जिस कारण से उसकी मानसिक, शारीरिक, शैक्षणिक, विकास रूक जाती है. जब तक की हमारे समाज में बाल मजदूर, बाल विवाह, कुपोषण मुक्त नहीं होता है तब तक बच्चों को बाल अधिकार संपूर्ण रूप से नहीं मिलेगी. मौके पर ललीता कुमारी, रणधीर सिंह, दीपक कुमार, सुरेंद्र महतो, कविता कुमारी, अर्चना कुमारी मौजूद थे.
बाल अधिकार को लेकर बच्चों ने निकाली रैली
बाल अधिकार को लेकर बच्चों ने निकाली रैली प्रतिनिधि , मुंगेर दिशा विहार के तत्वावधान में बाल अधिकार सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को सदर प्रखंड के शिवनगर गांव में मुन्ना-मुन्नी मंच के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. बच्चों द्वारा बाल अधिकार को स्थापित करने के उद्देश्य से रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व […]
